Get App

Chaitra Navratri 2026 8th Day: चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन मां महागौरी को समर्पित, जानें पूजा विधि, मंत्र और मां का प्रिय भोग

Chaitra Navratri 2026 8th Day: आज चैत्र नवरात्रि के आठवें दिन मां महागौरी की पूजा की जाती है। मां महागौरी का स्वरूप शांत, सौम्य और कल्याणकारी है। यह भक्तों के जीवन में सुख-समृद्धि और शांति का संचार करता है। आइए जानें मां महागौरी की पूजा विधि, मंत्र और मां का प्रिय भोग क्या है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 26, 2026 पर 6:30 AM
Chaitra Navratri 2026 8th Day: चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन मां महागौरी को समर्पित, जानें पूजा विधि, मंत्र और मां का प्रिय भोग
मां महागौरी की पूजा करने से भक्तों के जीवन में सुख और समृद्धि आती है।

Chaitra Navratri 2026 8th Day: चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व अब अपने समापन के करीब पहुंच चुका है। चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से शुरू हुआ यह पर्व नवमी तिथि को समाप्त होता है। नौ दिनों तक चलने वाले इस पर्व में हर दिन भक्त मां दुर्गा के अलग-अलग नौ रूपों की पूजा करते हैं। आज चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन है। नवरात्रि की अष्टमी तिथि मां दुर्गा के महागौरी स्वरूप को समर्पित है। मां का यह रूप सौम्य, शांत और कल्याणकारी है। विधि विधान से मां के इस रूप की पूजा करने से भक्तों के जीवन में सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। महागौरी की पूजा का दिन साधना, पवित्रता और आत्मशुद्धि का प्रतीक माना जाता है। आइए जानें आज मां महागौरी की पूजा किस विधि से की जाएगी, मां का प्रिय भोग क्या है और कौन से मंत्र जाप करने से मां की कृपा प्राप्त होती है ?

मां महागौरी पूजा का शुभ मुहूर्त

पूजा का मुहूर्त : सुबह 6.50 - सुबह 8.21

शुभ-उत्तम मुहूर्त : सुबह 06:18 बजे से 07:50 बजे तक

लाभ-उन्नति मुहूर्त : दोपहर 12:27 बजे से 01:59 बजे तक

दुर्गा अष्टमी 2026 शुभ योग

शोभन योग : प्रात:काल से लेकर देर रात 12:32 बजे तक

सब समाचार

+ और भी पढ़ें