Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि हिंदू वर्ष में आने वाली चार नवरात्रियों में से पहली नवरात्रि होती है। इसकी शुरुआत चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से होती है और इसके नौ दिन मां दुर्गा के नौ रूपों की विधि-विधान से पूजा की जाती है। इसी दिन से हिंदू नववर्ष का प्रारंभ होता है और नवसंवत्सर शुरू होता है। नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना या घटस्थापना कर मां दुर्गा का आह्वान किया जाता है। आइए जानें इस साल घटस्थापना का शुभ मुहूर्त क्या है और नवरात्रि की पूजा में कौन सी चीजें अर्पित नहीं करनी चाहिए?
