Chaitra Navratri 2026 Bhog: चैत्र नवरात्रि का पर्व नौ दिनों तक मनाया जानें वाला हिंदू धर्म का प्रमुख पर्व है। इन नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ की जाती है। बहुत से भक्त इन दिनों में उपवास करते हैं, सात्विक जीवन व्यतीत करते हैं और पूजा-उपासना में लीन रहते हैं। इस साल चैत्र नवरात्रि का पर्व 19 मार्च से 27 मार्च के बीच मनाया जाएगा। माना जाता है कि इन नौ दिनों में देवी के नौ रूपों को उनका प्रिय भोग अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से भक्तों पर उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है। आइए जानते हैं नवरात्रि के नौ दिनों में किस देवी को कौन सा भोग अर्पित करना शुभ होता है?
