Chaitra Navratri 2026 Date: मां दुर्गा के पवित्र नवरात्रि का हिंदू धर्म में विशेष स्थान है। ये पर्व हिंदू कैलेंडर में चार बार मनाया जाता है। इस पर्व का आगमन ऋतु परिवर्तन का संकेत माना जाता है। जैसे चैत्र नवरात्रि का पर्व गर्मियों के मौसम की शुरुआत का प्रतीक है। इसकी शुरुआत चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से होती है। इसी दिन से हिंदू नर्व वर्ष का भी आरंभ माना जाता है। मां दुर्गा और उनके नौ रूपों को समर्पित ये पर्व पूरी आस्था और विधि-विधान से मनाया जाता है। चैत्र नवरात्र पर भक्तजन मां दुर्गा से सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हैं। इसमें पहले दिन यानी प्रतिपदा तिथि पर घटस्थापना की जाती है। नवरात्रि में भक्त अपनी श्रद्धा और क्षमता अनुसार पहला और आखिरी या पूरे नौ दिनों का व्रत करते हैं।
