Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि हिंदू धर्म का बहुत पवित्र और प्रमुख आयोजन होता है। चैत्र नवरात्रि की शुरुआत चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, हिंदू वर्ष की शुरुआत इसी त्योहार से होती है। नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ दिव्य रूपों की पूजा की जाती है। हिंदू कैलेंडर में चार नवरात्रि आती हैं, जिनमें दो गुप्त नवरात्रि होती है। गुप्त नवरात्रि में मां दुर्गा की नौ दिव्य शक्तियां और विद्याओं की पूजा की जाती है।
