Get App

Chaitra Navratri 2026 Wishes: ‘शेर पर सवार होकर, खुशियों का वरदान लेकर...’ आज इन संदेशों के साथ सभी को दें चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं

Chaitra Navratri 2026 Wishes: चैत्र नवरात्रि का पर्व आज से शुरू हो रहा है। यह शक्ति की आराधना, नई ऊर्जा के संचार और आध्यात्मिक शुद्धि का समय है। आज के इस खास दिन अपने परिजनों और मित्रों को इन खास संदेशों के साथ चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दें।

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 19, 2026 पर 7:30 AM
Chaitra Navratri 2026 Wishes: ‘शेर पर सवार होकर, खुशियों का वरदान लेकर...’ आज इन संदेशों के साथ सभी को दें चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं
इस चैत्र नवरात्रि पर इन संदेशों के माध्यम से अपने परिवार, मित्रों और शुभचिंतकों को शुभकामनाएं भेजें।

Chaitra Navratri 2026 Wishes: चैत्र नवरात्रि का पर्व आज से शुरू हो रहा है। चैत्र नवरात्रि का पर्व हिन्दू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। नवरात्रि के 9 दिन विधि-विधान से मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा की जाती है। मां के रूप नौ देवियों की दिव्य शक्ति प्रदान करने वाले हैं। ये समय शक्ति की उपासना और नई ऊर्जा के संचार का प्रतीक है। मां दुर्गा जब आती हैं तो चारों ओर खुशियां लाती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार माता रानी की पूजा करने से घर में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है और मां दुर्गा अपना आशीर्वाद सदैव बनाए रखती हैं। पंचांग के अनुसार चैत्र नवरात्रि का पर्व 19 मार्च से शुरू हो रहा है और इसका समापन 27 मार्च को राम नवमी के साथ होगा। इस चैत्र नवरात्रि पर, आइए हम इन संदेशों के माध्यम से अपने परिवार, मित्रों और शुभचिंतकों को शुभकामनाएं भेजें, ताकि उन पर भी मां जगदंबा की असीम कृपा बनी रहे।

चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

  • सारी दुनिया है जिनकी शरण में, नमन है उस मां के चरण में। हम सभी हैं उस मां के चरणों की धूल, आओ मिलकर चढ़ाएं मां को श्रद्धा के फूल।"
  • "चैत्र नवरात्रि की शुभ बेला आई, साथ में हिंदू नववर्ष की खुशियां लाई। नई उमंग और नए संकल्प के साथ, आपको नवरात्रि की ढेरों बधाई।
  • "शेर पर सवार होकर, खुशियों का वरदान लेकर, हर घर में विराजी अंबे मां, हम सबकी जगदंबे मां।"
  • सब समाचार

    + और भी पढ़ें