Chandra Grahan 2025: साल का दूसरा और अंतिम चंद्र ग्रहण इस साल रविवार 7 सितंबर को लगने जा रहा है। इसकी खास बात ये है कि ये पूर्ण चंद्र ग्रहण होने के साथ ही 2022 के बाद से अब तक का सबसे लंबा पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। इस साल मार्च में भी पूर्ण चंद्र ग्रहण लगा था, जो 56 मिनट का था, लेकिन इस बार वाला 82 मिनट रहने का अनुमान लगाया जा रहा है। इस साल का अंतिम चंद्र ग्रहण पितृ पक्ष की शुरुआत में लगा रहा है और ज्योतिष विशेषज्ञ इसे शुभ नहीं मान रहे हैं। इसके साथ एक और खास बात ये है कि इससे एक दिन पहले यानी 6 सितंबर, शनिवार को मृत्यु पंचक लग रहा है। यानी इस बार का चंद्र ग्रहण मृत्यु पंचक में लगेगा। ये पंचक अगले पांच दिन तक रहेगा। ग्रहण के साथ मृत्यु पंचक का योग इसे और भी खतरनाक बना रहा है।
ज्योतिष शास्त्र में कई तरह के पंचक बताए गए हैं, जैसे राज पंचक, अग्नि पंचग और मृत्यु पंचक होते हैं। पंचक एक अवधि होती है, जिसमें 5 दिन होते हैं। इसमें मृत्यु पंचक सबसे खतरनाक माना जाता है। इस दौरान कोई भी शुभ काम नहीं किया जाता है। इस बार मृत्यु पंचक के दौरान चंद्र ग्रहण लगेगा, जो कई लोगों के लिए विनाशकारी हो सकता है।
मृत्यु पंचक 2025 कब से कब तक?
पंचांग के मुताबिक मृत्यु पंचक 6 सितंबर को सुबह 11.21 बजे शुरू हो जाएगे और 5 दिनों तक रहेगा। इसकी अवधि 10 सितंबर को शाम 4.03 बजे समाप्त होगे। पंचक हफ्ते जिस दिन से शुरू होता है, उसके आधार पर उसका नाम तय किया जाता है। शनिवार के दिन शुरू होने वाले पंचक को मृत्यु पंचक कहा जाता है।
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सामग्री जानकारी मात्र है। हम इसकी सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता का दावा नहीं करते। कृपया किसी भी कार्रवाई से पहले विशेषज्ञ से संपर्क करें