Chandra Grahan 2025: साल का दूसरा और अंतिम चंद्र ग्रहण कल यानी रविवार, 7 सितंबर के दिन लगेगा। इस दिन भाद्रपद मास की पूर्णिमा तिथि है और पितरों की पूजा को समर्पित पितृ पक्ष की शुरुआत भी हो रही है। इस वजह से इस चंद्र ग्रहण का महत्व और भी बढ़ जा रहा है। इतना ही नहीं, साल का दूसरा और अंतिम चंद्र ग्रहण भी पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा और ये भारत में नजर आएगा। इस वजह से इस ग्रहण का सूतक भी मान्य होगा। सूतक में पूजा-पाठ से लेकर बहुत सी चीजों की मनाही रहती है। हिंदू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ग्रहण की छाया पड़ने से पूरा वातावरण दूषित हो जाता है। इसलिए ग्रहण खत्म होने के बाद मंदिरों का शुद्धिकरण किया जाता है और हवन आदि किया जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर राशि पर ग्रहण का शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ता है। इसलिए ग्रहण खत्म होने के बाद दान-पुण्य का विशेष महत्व है। आइए जानते हैं ग्रहण के बाद और इसके दौरान किन चीजों का दान करना चाहिए।