Get App

Chandra Grahan 2026: आज लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, सुबह इस समय से लग जाएगा सूतक

Chandra Grahan 2026: आज साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण दोपहर में लगेगा। यह ग्रहण भारत में दिखाई देगा, इसलिए इसका सूतक काल भी माना जाएगा। इस ग्रहण का सूतक सुबह 6 के आसपास लग जाएगा। आइए जानें ये ग्रहण कब से शुरू होगा और कब समाप्त होगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 03, 2026 पर 6:00 AM
Chandra Grahan 2026: आज लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, सुबह इस समय से लग जाएगा सूतक
यह चंद्र ग्रहण भारत के कई बड़े शहरों में दिखाई देने वाला है।

Chandra Grahan 2026: आज दोपहर इस साल का एक ऐसा दुर्लभ नजारा घटित होगा, जिसके गवाह भारत के राज्यों के प्रमुख शहर बनेंगे। ये साल का पहला चंद्र ग्रहण होगा, जो फाल्गुन पूर्णिमा को लगेगा। ये चंद्र ग्रहण फाल्गुन मास की पूर्णिमा को लगेगा और भारत में नजर आएगा। इसलिए इसका सूतक काल भी माना जाएगा। चंद्र ग्रहण खगोलीय घटना है, जिसका हिंदू धार्मिक रीति-रिवाज में बहुत गहरा प्रभाव है। आइए जानें इस ग्रहण से जुड़ी बेहद जरूरी और अहम बातों के बारे में

इस समय शुरू होगा ग्रहण

चंद्र ग्रहण दोपहर को 3 बजकर 20 मिनट पर शुरू होगा। और शाम को 6 बजकर 46 मिनट पर समाप्त होगा। इसका सूतक काल सुबह 6 बजकर 20 मिनट से लागू हो जाएगा। यह चंद्र ग्रहण भारत के कई बड़े शहरों में दिखाई देने वाला है।

ग्रहण काल में उदित होगा चंद्रमा

3 मार्च को भारत में चंद्रमा का उदय शाम 06.20 बजे से शाम 06.30 बजे के बीच हो सकता है। जबकि ग्रहण दोपहर 3.20 बजे शुरू हो जाएगा, इसलिए आज चंद्रमा ग्रहण काल में उदित होगा। ऐसे में भारत में करीब साढ़े 6 बजे चंद्र ग्रहण दिखना शुरू होगा और शाम 06.46 बजे तक दिखेगा। पूर्ण चंद्र ग्रहण शाम 4 बजकर 34 मिनट से लेकर शाम 5 बजकर 33 मिनट तक होगा।

भारत में इन शहरों में दिखेगा ग्रहण

3 मार्च का चंद्र ग्रहण भारत के कई बड़े शहरों में दिखाई देने वाला है। चंद्र ग्रहण दिल्ली-एनसीआर, कोलकाता, चेन्नई, मुंबई, हैदराबाद, बेंगलुरु, अहमदाबाद, पटना, भुवनेश्वर, गुवाहाटी, इम्फाल, शिलॉन्ग, कोहिमा और ईटानगर में दिखाई देने वाला है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें