Chandra Grahan 2026 today: आज फाल्गुन पूर्णिमा को साल का पहला चंद्र ग्रहण लगा है। माना जा रहा है कि फाल्गुन पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण का ऐसा दुर्लभ संयोग 100 साल के बाद बना है। साथ ही, ये चंद्र ग्रहण अब तक का सबसे लंबे समय तक चलने वाला चंद्र ग्रहण माना जा रहा है। 2026 का दूसरा चंद्र ग्रहण 28 अगस्त, 2026 को लगेगा, और यह एक खंडग्रास चंद्र ग्रहण होगा। भारत में चंद्र ग्रहण की खगोलीय घटना को धार्मिक और ज्योतिषीय रूप से भी महत्वपूर्ण माना जाता है। इसे अशुभ अवधि माना जाता है और इसलिए इस समय मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाते हैं और पूजा-पाठ नहीं होती है। इतना ही नहीं इस दौरान कोई नया काम करने की भी मनाही होती है। ग्रहण समाप्त होने के बाद मंदिर और घर का शुद्धि करण किया जाता है और स्नान-दान की परंपरा निभाई जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार चंद्र ग्रहण समाप्त होने के बाद यहां बताए जा रहे 8 उपाय करने जरूरी होते हैं। आइज जानें इनके बारे में
