Get App

Chandra-Ketu Ki Yuti: आज सिंह राशि में बनेगा खतरनाक ग्रहण योग, तीन राशि वाले रखें अपना ध्यान

Chandra-Ketu Ki Yuti: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का राशि परिवर्तन अहम माना जाता है। साथ ही ग्रहों का संयोग भी बहुत मायने रखता है। आज भी सिंह राशि में एक संयोग बन रहा है, जो कुछ राशि वालों के जीवन पर नकारात्मक असर डाल सकता है। आइए जानें क्या है ये योग और कौन सी राशियां होंगी प्रभावित

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 12, 2025 पर 1:50 PM
Chandra-Ketu Ki Yuti: आज सिंह राशि में बनेगा खतरनाक ग्रहण योग, तीन राशि वाले रखें अपना ध्यान
चंद्रमा और केतु सिंह राशि में युति करेंगे, इनके संयोग से ग्रहण योग का निर्माण होगा।

Chandra-Ketu Yuti: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल से लेकर, उनका गोचर, उदय-अस्त की स्थिति और संयोग का जातकों के जीवन पर बहुत गहरा असर होता है। एक या एक से अधिक ग्रहों की स्थिति से बनने वाला संयोग भी महत्वपूर्ण होता है। ये संयोग किसी के लिए अच्छे साबित होते हैं, तो किसी के लिए तकलीफदेह हो जाते हैं। आज ऐसा ही एक संयोग बन रहा जिसमें चंद्रमा और केतु सिंह राशि में युति करेंगे। इन दोनों ग्रहों के संयोग से ग्रहण योग का निर्माण होगा जो कुछ राशियों के लिए अच्छा नहीं होगा। चन्द्रमा ग्रह, मन का स्वामी होता है और इसकी चाल मन को प्रभावित करती है। चन्द्रमा के दूषित होने पर मन विचलित होना या तनाव और चिंता जैसी समस्या घेर लेती हैं। जातक की कुंडली में ग्रहण योग सिर्फ समस्याएँ पैदा करता है। आइए जानें इस योग से किन राशियों को सर्तक रहना चाहिए।

वृषभ राशि : चंद्र-केतु की युति से इस राशि के जातकों के पारिवारिक जीवन में परेशानियां पैदा हो सकती हैं। माता-पिता के साथ आपका मनमुटाव, माता के स्वास्थ्य में नकारात्मक असर भी हो सकता है। इसलिए उनका ख्याल रखें। आत्मविश्वास में कमी देखने को मिल सकती है और इस दौरान बनते काम भी बिगड़ सकते हैं।

वृश्चिक राशि : करियर पक्ष के लिए चंद्र-केतु की युति अच्छी नहीं है। आपके विरोधी प्रबल हो सकते हैं और रुकावटें खड़ी कर सकते हैं। हर कार्य को संभलकर करें। घर में जमीन-जायदाद के किसी मुद्दे को लेकर बहसबाजी हो सकती है। इस दौरान वृश्चिक राशि के लोगों को किसी पर अधिक भरोसा करने से बचना चाहिए।

धनु राशि : इस राशि के विद्यार्थियों के लिए ये समय फोकस रहने का है क्योंकि चंद्र-केतु की युति एकाग्रता में बाधा डाल सकती है। इसलिए गलत संगति से दूर रहें। रोजगार की तलाश करने वालों को भी संघर्षों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार के किसी सदस्य की तबीयत अचानक खराब होने से आप तनाव में आ सकते हैं।

Vakri Grah 2025: नवंबर में एक साथ 5 वक्री ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 4 राशियों का शुरू होगा सुनहरा समय

सब समाचार

+ और भी पढ़ें