चारधाम यात्रा की शुरुआत कल यानी 30 अप्रैल से हो रही है। जिसमें 30 अप्रैल को ही गंगोत्री और यमनोत्री के कपाट खोले जाएंगे। वहीं 2 मई को केदारनाथ और तो 4 मई को बद्री बद्रीनाथ के कपाट खुलेंगे। इसके अलावा हेमकुंड साहिब के कपाट 25 मई को खोले जाएंगे। चार धाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त तरीके से उत्साह देखने को मिल रहा है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 20 मार्च से शुरू हो गई थी। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, अब तक 20 लाख तीर्थयात्रियों ने चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन भी कर लिया है। इस बार 50 लाख तीर्थयात्रियों के आने का अनुमान जताया गया है।
