Chardham Yatra 2025: सनातन आस्था के केंद्र उत्तराखंड स्थित चार धाम हर साल दीपावली के बाद सर्दियों के लिए बंद कर दिए जाते हैं। राज्य में चार में से दो धाम के बंद होने की तैयारी स्थानीय और राज्य प्रशासन ने शुरू कर दी है। दिवाली का त्योहार समाप्त होने के साथ ही राज्य में चार धाम यात्रा शीतकाल के लिए रोक दी जाती है। इस मौके पर देवी-देवतों की डोलियां शीतकाल वास के लिए दूसरी जगह ले जायी जाती हैं। कपाट बंद होने की शुरुआत गंगोत्रा धाम से होगी। बता दें इस साल चार धाम यात्रा की शुरुआत 30 अप्रैल 2025 से हुई थी। सबसे पहले यहां के कपाट बंद होंगे और इनके दर्शन के लिए श्रद्धलुओं को सर्दियों के मौसम में
