Get App

Chardham Yatra 2025: 30 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा, जानें क्या है यात्रा का रूट

हर साल लाखों श्रद्धालु चारधाम की यात्रा करते हैं। मान्यता है कि इन चार धामों की यात्रा करने से श्रद्धालुओं को मोक्ष की प्राप्ति होती है। अगर आप भी इस साल चारधाम यात्रा का प्लान कर रहे हैं, तो कुछ जरूरी बातें जान लेना आपके लिए काफी जरूरी है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 27, 2025 पर 4:23 PM
Chardham Yatra 2025: 30 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा, जानें क्या है यात्रा का रूट
चारधाम यात्रा की शुरुआत पारंपरिक रूप से हरिद्वार से होती है

हिंदू धर्म में चारधाम यात्रा का काफी महत्व होता है। उत्तराखंड में होने वाली पवित्र चारधाम यात्रा 2025 की शुरुआत 30 अप्रैल को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ होगी। इसके बाद 2 मई को केदारनाथ धाम और 4 मई को बद्रीनाथ धाम के कपाट खोले जाएंगे। चारधाम यात्रा में चार प्रमुख तीर्थ स्थल आते हैं- गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ। मान्यता है कि इन चार धामों की यात्रा करने से श्रद्धालुओं को मोक्ष की प्राप्ति होती है। यही वजह है कि न सिर्फ भारत से, बल्कि विदेशों से भी लोग चारधाम यात्रा के लिए आते हैं।

हर साल लाखों श्रद्धालु इस यात्रा में हिस्सा लेते हैं। अगर आप भी इस साल चारधाम यात्रा का प्लान कर रहे हैं, तो कुछ जरूरी बातें जान लेना आपके लिए काफी जरूरी है।

कहां से शुरू होगी यात्रा

चारधाम यात्रा की शुरुआत पारंपरिक रूप से हरिद्वार से होती है। सबसे पहले श्रद्धालु यमुनोत्री धाम जाते हैं, फिर गंगोत्री, उसके बाद केदारनाथ और अंत में बद्रीनाथ पहुंचते हैं। चार धाम यात्रा हरिद्वार, ऋषिकेश या देहरादून से शुरू की जा सकती है। हर साल प्रशासन चार धाम यात्रा की पूरी तैयारी करता है ताकि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें