Chaturmas 2026 Niyam: हिंदू धर्म चतुर्मास का समय धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से बहुत अहम माना जाता है। चतुर्मास की शुरुआत देवशयनी एकादशी से होती है, जो आषाढ़ शुक्ल पक्ष की एकादशी को मनाई जाती है। धार्मिक मान्यतओं के अनुसार, इस दिन से सृष्टि के संरक्षक भगवान विष्णु चार माह की योग निद्रा में चले जाते हैं। आषाढ़ शुक्ल एकादशी से कार्तिक शुक्ल एकादशी तक चार माह भगवान विष्णु पाताल लोक में शयन करते हैं। इस अवधि में आत्म-संयम, साधना और सात्विक जीवन शैली का पालन किया जाता है।
