Dhanteras 2025: धनतेरस पर पाना चाहते हैं मां लक्ष्मी का आशीर्वाद, तो न करें इन चीजों की खरीदारी

Dhanteras 2025: दिवाली के त्योहार की शुरुआत धनतेरस के पर्व से होती है। इस दिन मां लक्ष्मी और कुबेर देव की पूजा की जाती है। माना जाता है कि इस दिन कुछ चीजें खरीदने से घर में सुख-समृद्धी आती है और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। लेकिन इस दिन कुछ चीजें खरीदने से बचना जरूरी है।

अपडेटेड Oct 08, 2025 पर 10:46 AM
Story continues below Advertisement
इस साल 18 अक्टूबर को धनतेरस का त्योहार मनाया जाएगा।

Dhanteras 2025: दिवाली का पर्व आने वाला है। इसके लिए लोगों ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। पांच दिनों तक चलने वाले दीपावली के त्योहार की शुरुआत धनतेरस के दिन से होती है। धनतेरस को धन त्रयोदशी भी कहा जाता है। ये पर्व कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन मनाया जाता है। इस साल 18 अक्टूबर को धनतेरस का त्योहार मनाया जाएगा। माना जाता है कि धनतेरस के दिन खरीदारी करना बेहद शुभ होता है, इससे घर में सुख समृद्धि आती है। ऐसी मान्यता है कि इस शुभ दिन पर भगवान धन्वन्तरि की पूजा करने से निरोग रहने का आशीर्वाद मिलता है और साथ ही घर में बरकत आती है।

धनतेरस के दिन कुछ खरीदारी करना शुभ होता है तो कुछ खरीदारी करना अशुभ भी होता है। देवघर के ज्योतिषाचार्य पंडित नंदकिशोर मुद्गल ने न्यूज18 से इसके बारे में विस्तार से बात की। उन्होंने कहा कि बहुत से लोग कुछ महत्वपूर्ण चीजें खरीदने के लिए धनतेरस जैसे शुभ मुहूर्त का इंतजार करते हैं। इसमें वाहन, जमीन, घर, आभूषण या फिर कोई अन्य प्रमुख चीज हो सकती है। धनतेरस में खरीदारी करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती है और आर्थिक तरक्की होती है। लेकिन, कुछ ऐसी चीजें भी होती हैं, जिन्हें धनतेरस के शुभ दिन बिल्कुल नहीं खरीदना चाहिए। इन्हें भूल से भी खरीदने पर माता लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं और घर पर अशुभ प्रभाव पड़ सकता है। आइए जानें इनके बारे में

कांच या क्रॉकरी न खरीदें : धनतेरस के अवसर पर कांच की वस्तुएं नहीं खरीदनी चाहिए। इस दिन कांच की वस्तुएं घर लाने से बचें। कांच की चीजों को दुर्भाग्य का सूचक माना जाता है।


चाकू-सुई जैसी नुकीली चीजें न खरीदें : धनतेरस के पावन मौके पर सोने-चांदी की चीजें खरीद सकते हैं लेकिन नुकीली और धारदार चीजें न खरीदें। घर पर चाकू, पिन, सुई जैसी नुकीली और धारदार चीजों को खरीदने से बचना चाहिए। धनतेरस पर नुकीली चीजें घर लाना अशुभ माना जाता है।

लोहे का सामान न खरीदें : ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, लोहे को शनिदेव का कारण माना जाता है। धनतेरस के दिन खरीदारी के लिए निकालें तो लोहे की चीजें खरीदकर घर न लाएं। कहते हैं कि धनतेरस के दिन लोहे की चीजें खरीदने से धन कुबेर की कृपा नहीं होती है।

Chhath Puja 2025 date: नहाय-खाय और खरना की नोट कर लें तारीख, दिवाली बाद इस दिन से शुरू होगा लोकआस्था का महापर्व

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।