Dhanteras 2025: आज पूरे देश में धनतेरस का पर्व मनाया जा रहा है। खरीदारी के लिए बाजार सजे हैं और लोग बढ़-चढ़कर अपनी मनपसंद चीजें खरीद रहे हैं। आज से पांच दिनों के दिवाली पर्व की शुरुआत हो चुकी है। धनतेरस का पर्व कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को मनाया जाता है। इसी वजह से इसका एक नाम धन त्रयोदशी भी है। धनतेरस पर सोना-चांदी, झाड़ू, वाहन और बर्तन वगैरह खरीदने के लिए बहुत ही शुभ माना जाता है। इस दिन मां लक्ष्मी, कुबेर देवता और भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है।
