Dhanteras 2025: दिवाली के महापर्व की शुरुआत धनतेरस के त्योहार से होती है। इस दिन लोग सोना-चांदी और संपत्ति आदि की खरीदारी करना शुभ मानते हैं। कहते हैं इस दिन सोना-चांदी या संपत्ति की खरीदारी करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और धन-संपदा में 13 गुना वृद्धि का आशीर्वाद देती हैं। धनतेरस, जिसे धन त्रयोदशी भी कहते हैं, कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि से मनाया जाता है। इस साल ये पर्व 18 अक्टूबर के दिन मनाया जाएगा। लेकिन धनतेरस का त्योहार क्या सिर्फ सोना-चांदी खरीदने तक ही सीमित है, या इसके कुछ और अर्थ भी हैं? इस दिन लक्ष्मी माता और कुबेर देव की ही पूजा की जाती है? धनवंतरी भगवान कौन हैं, जिन्हें आयुर्वेद का जनक भी कहते हैं? धनतेरस से इनका क्या संबंध है? आपके मन में भी ऐसे सवाल हैं, तो आइए जानें इनके सही जवाब