Get App

Dhanteras Date & Puja muhurta 2025: 18 अक्टूबर को मनाया जाएगा धनत्रयोदशी का पर्व, इस शुभ घड़ी में करें पूजा और खरीदारी

Dhanteras Date & Puja muhurta 2025: दिवाल 5 दिनों का त्योहार है, जो हर साल हिंदू कैलेंडर के कार्तिक मास में मनाया जाता है। इसकी शुरुआत धनतेरस से होती है। इस साल ये त्योहार शनिवार, 18 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस दिन पूजा का शुभ मुर्हूत और पूजा विधि की पूरी जानकारी यहां से लें

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 16, 2025 पर 1:05 PM
Dhanteras Date & Puja muhurta 2025: 18 अक्टूबर को मनाया जाएगा धनत्रयोदशी का पर्व, इस शुभ घड़ी में करें पूजा और खरीदारी
धनतेरस का पर्व इस साल शनिवार, 18 अक्टूबर के दिन ही मनाया जाएगा।

Dhanteras Date & Puja muhurta 2025: धनतेरस का त्योहार पांच दिनों के दिवाली पर्व का पहला त्योहार है। इसे धनत्रयोदशी भी कहते हैं, क्योंकि ये कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर मनाया जाता है। पौराणि कथाओं के अनुसार, समुद्र मंथन के दौरान 13 रत्न के रूप में भगवान धनवंतरी अमृत कलश लेकर इसी दिन प्रकट हुए थे। इस दिन भगवान धनवंतरी की पूजा विशेष रूप से की जाती है। इसके अलावा इस दिन मां लक्ष्मी और कुबेर देव की भी पूजा का विधान है।

इस साल दिवाली के पांच दिवसीय पर्व की तिथियों को लेकर भक्तों में काफी भ्रम है। इसलिए, धनतेरस के पर्व की सही तारीख को लेकर लोग स्पष्ट नहीं हैं। लेकिन पंचांग और ज्योतिष विशेषज्ञों के अनुसार धनतेरस का पर्व इस साल शनिवार, 18 अक्टूबर के दिन ही मनाया जाएगा। इस दिन लोग मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सोना-चांदी, संपत्ति, गहने, कपड़े, गाड़ी आदि खरीदते हैं। माना जाता है कि इस दिन खरीदारी करने से मां लक्ष्मी के आशर्वाद से उस वस्तु में 13 गुना वृद्धि होती है। आइए जानें इस साल धनतेरस पर पूजा और खरीदारी का क्या शुभ मुहूर्त रहेगा।

धनतेरस तिथि और शुभ मुहूर्त

धनतेरस कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। इस साल यह पर्व शनिवार, 18 अक्टूबर को है। इस दिन प्रदोष काल और वृषभ काल पूजा के लिए शुभ माना जाता है।

धनतेरस पूजा के शुभ मुहूर्त

प्रदोष काल : शाम 5:48 बजे से रात 8:20 बजे तक

वृषभ काल : शाम 7:16 बजे से रात 9:11 बजे तक

सब समाचार

+ और भी पढ़ें