Get App

Dhanteras 2025 Remedies: घर की उत्तर दिशा में करें ये उपाय, पूरे साल बनी रहेगी कुबेर महाराज की कृपा

Dhanteras 2025 Remedies: दिवाली और धनतेरस का पर्व संपन्नता के लिए सोना-चांदी और संपत्ति के लिए खरीदारी करने का होता है। माना जाता है कि इस दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कुछ उपाय करने से पूरे साल उनकी कृपा बनी रहती है। लेकिन इस दिन कुबेर देव का ये उपाय भी काफी शुभ होता है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 16, 2025 पर 12:56 PM
Dhanteras 2025 Remedies: घर की उत्तर दिशा में करें ये उपाय, पूरे साल बनी रहेगी कुबेर महाराज की कृपा
धनतेरस के मौके पर कुबेर देव को प्रसन्न करने से उनका आशीर्वाद मिलता है।

Dhanteras 2025 Remedies: धनतेरस का त्योहार हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। इस दिना लोग मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सोना-चांदी, संपत्ति आदी की खरीदारी करते हैं। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन जो भी खरीदते हैं, उसमें 13 गुना वृद्धि होती है। धनतेरस का पर्व हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। इस साल ये त्योहार 18 अक्टूबर के दिन मनाया जाएगा। धनतेरस के शुभ अवसर पर मां लक्ष्मी, कुबेर देव और भगवान धनवंतरी की पूजा की जाती है। मां लक्ष्मी और कुबेर देव की पूजा धन-संपत्ति में वृद्धि के लिए की जाती है, वहीं धनवंतरी भगवान की पूजा अच्छी सेहत के लिए की जाती है। माना जाता है कि अच्छी सेहत सबसे बड़ा धन है, जो हमारी तरक्की के दरवाजे खोलता है।

धनतेरस के मौके पर अपने घर-परिवार में संपन्नता और बरक्कत लाने के लिए लोग कई तरह के उपाय करते हैं। माना जाता है धनतेरस के मौके पर कुबेर देव को प्रसन्न करने से उनका आशीर्वाद मिलता है। धनतेरस का त्योहार आने वाला है। इस शुभ अवसर पर लोग सोना-चांदी और मूल्यवान चीजों की खरीदारी करते हैं। माना जाता है कि ऐसा करने से भगवान कुबेर और धनवतंरी की कृपा बनी रहती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस दिन एक खास उपाय करने से पूरे साल कुबेर देव की कृपा बनी रहती है।

देवताओं के कोषाध्यक्ष हैं कुबरे महाराज

धन त्रयोदशी की रात माता लक्ष्मी और भगवान धनवंतरी के साथ भगवान कुबेर की पूजा करने का भी विधान है। पौराणिक किताबों में कुबेर देव को देवताओं का कोषाध्यक्ष बताया गया है। इसलिए ज्योतिष शास्त्र में धनतेरस के दिन घर में कुबेर यंत्र की स्थापना करने का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, घर में कुबेर यंत्र की स्थापना करने से कभी आर्थिक तंगी नहीं होती है। कुबेर देव की पूजा करते समय 'ॐ श्री ॐ ह्रीं श्रीं ह्रीं क्लीं श्रीं क्लीं वित्तेश्वराय नम:' मंत्र का जाप करना चाहिए। मंत्र जाप करते हुए घर की उत्तर दिशा में कुबेर मंत्र की स्थापना करें। पूरी रात कुबेर यंत्र को उत्तर दिशा में ही रहने दें। लेकिन इसके अगले दिन इसे संभालकर मंदिर या धन के स्थान या तिजोरी में रख दें।

कुबेर महाराज की प्रतिमा

बहुत से लोग धनतेरस के दिन कुबेर महाराज की प्रतिमा भी घर लेकर आते हैं। घर में प्रतिमा को इस हिसाब से स्थापित करें कि भगवान कुबेर का मुख उत्तर दिशा की तरफ हो या भगवान कुबेर का चेहरा मुख्य द्वार की तरफ हो। ताकि घर में प्रवेश करते ही उनकी दृष्टि सीधे आप पर पड़े। ज्योतिषविद कहते हैं कि घर में पीतल, कांसे या फिर अष्टधातु से निर्मित कुबेर महाराज की प्रतिमा शुभ फल देती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें