Diwali 2025 Calender: दीपावली का त्योहार हिंदू धर्म के प्रमुख और बड़े त्योहारों में से एक है। इसे पूरी दुनिया में बड़ी श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जाता है। यह त्योहार अंधकार पर प्रकाश और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। इसमें घरों को दीयों, मोमबत्तियों और रंगोली से सजाया जाता है, पूरा परिवार मिलकर मां लक्ष्मी और भगवान श्री गणेश की पूजा करता है। परिवार और पड़ोसियों को उपहार देते हैं। सभी एक साथ मिलकर त्योहार का आनंद लेते हैं। दिवाली पांच दिनों का त्योहार है, जिसकी शुरुआत कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धन तेरस या धन त्रयोदशी से होती है। इसके बाद नरक चतुर्दशी, दिवाली, अन्नकूट और भाईदूज के पर्व मनाए जाते हैं।