बड़ी मेहनत के बावजूद जब सफलता हाथ नहीं लगती, तो मन में बार-बार यही सवाल उठता है कि आखिर गलती कहां हो रही है? कई बार ऐसा भी होता है कि काम बनते-बनते अटक जाते हैं या ऐन मौके पर कोई रुकावट आ जाती है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, इसका कारण हमारे जीवन में ग्रहों की विपरीत स्थिति हो सकती है, जिनमें से एक सबसे प्रभावशाली ग्रह है शनि। शनि की दशा जब प्रतिकूल होती है, तो व्यक्ति को कठिनाइयों, रुकावटों और असफलताओं का सामना करना पड़ता है। लेकिन चिंता करने की जरूरत नहीं, क्योंकि ज्योतिष में शनिवार के दिन किए गए कुछ सरल और प्रभावशाली उपाय बताए गए हैं, जो शनि देव को प्रसन्न कर सकते हैं।
