Get App

Durga Ashtami 2026: आज दुर्गा अष्टमी पर कर रहे हैं कन्या पूजन, जानें कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और विधि

Durga Ashtami 2026: आज चैत्र नवरात्रि की अष्टमी तिथि है। माता के बहुत से भक्त आज के दिन कन्या पूजन करते हैं। इसके लिए वे अपने घर में कन्याओं को बुलाते हैं और विधि-विधान से कन्या पूजन करते हैं। आइए जानें आज कन्या पूजन का क्या शुभ मुहूर्त है और इसका क्या महत्व है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 26, 2026 पर 6:00 AM
Durga Ashtami 2026: आज दुर्गा अष्टमी पर कर रहे हैं कन्या पूजन, जानें कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और विधि
इस साल चैत्र नवरात्रि में अष्टमी तिथि का कन्या पूजन आज यानी 26 मार्च को किया जाएगा।

Durga Ashtami 2026: नवरात्रि हिंदू धर्म के सबसे पवित्र और प्रमुख त्योहारों में से एक है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, साल में चार नवरात्रि आती है जिनमें से दो को गृहस्थ बहुत धूमधाम से और श्रद्धा के साथ मनाते हैं। इनमें से एक है चैत्र नवरात्रि या वसंती नवरात्रि। नवरात्रि का पर्व मां दुर्गा के नौ रूपों को समर्पित है। नौ दिनों तक चलने वाले इस पर्व में भक्त मां के नौ रूपों की पूजा करते हैं। इस पर्व की खास बात यह है कि मां दुर्गा के भक्त छोटी कन्याओं को माता का स्वरूप मानते हैं। इसलिए नवरात्रि में कन्या पूजन का विशेष महत्व है। नवरात्रि में कन्या पूजन या कंजक पूजन मुख्य रूप से अष्टमी और नवमी तिथि को किया जाता है।

इस साल चैत्र नवरात्रि में अष्टमी तिथि का कन्या पूजन आज यानी 26 मार्च को किया जाएगा। महाअष्टमी का दिन नवरात्रि के सबसे खास दिनों में से एक है। यह हर वर्ष चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को ही मनाई जाती है। इस दिन कई लोग अपने घरों में कन्या पूजन करके नवरात्रि का पारण भी करते हैं। तो आइए जानते हैं कि चैत्र नवरात्रि की महाअष्टमी पर कन्या पूजन कितने बजे शुरू होगा और इसके नियम क्या हैं?

दुर्गाष्टमी 2026 तिथि

द्रिक पंचांग के अनुसार, चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि 25 मार्च दोपहर 1 बजकर 50 मिनट पर शुरू होगी और इसका समापन 26 मार्च सुबह 11 बजकर 48 मिनट पर होगा।

दुर्गा अष्टमी 2026 कन्या पूजन का मुहूर्त

पहला मुहूर्त : सुबह 6 बजकर 16 मिनट से लेकर सुबह 7 बजकर 48 मिनट तक

दूसरा मुहूर्त : सुबह 10 बजकर 56 मिनट से लेकर दोपहर 2 बजकर 01 मिनट तक

सब समाचार

+ और भी पढ़ें