Eid 2026: एक महीने तक रमजान और रोजा के सख्त नियमों का पालन करने के बाद ईद के चांद का दीदार किसी मनचाही मुराद के पूरा होने जितना सुकून देता है। साथ ही, पतली सी लकीर वाले चांद का दीदार त्योहार, परिवार और अपनों के साथ खुशियां मनाने का मौका भी देता है। सऊदी अरब में ईद का त्योहार 20 मार्च यानी शुक्रवार को मनाने की आधिकारिक घोषणा होने के साथ यहां त्योहार की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। बुधवार शाम को जब मिडिल ईस्ट के ज्यादातर हिस्सों में शव्वाल का चांद छिपा रहा, उसके बाद अधिकारियों ने कन्फर्म किया है कि इस साल रमजान पूरे 30 दिन पूरे करेगा।
