Eid-ul-Adha Wishes 2025: मुस्लिम समुदाय का बड़ा त्योहार ईद-उल-अजहा बेहद अहम त्योहार माना जाता है। ईद-उल-अजहा को आमतौर पर बकरीद कहा जाता है। दुनियाभर में बकरीद की तैयारियां जोरों-शोरों पर हैं। यह त्योहार हर साल इस्लामी चंद्र कैलेंडर के आखिरी महीने धुल हिज्जा की 10वीं तारीख को मनाया जाता है। भारत में यह पर्व सऊदी अरब से एक दिन बाद मनाया जाएगा। बकरीद का त्योहार सिर्फ कुर्बानी का ही नहीं, बल्कि यह कुर्बानी और इबादत का भी है। यह त्योहार हजरत इब्राहीम (अलैहि सलाम) की अल्लाह के प्रति सच्ची निष्ठा और उनकी दी गई कुर्बानी की याद में मनाया जाता है। बकरीद लोगों के बीच भाईचारा, प्यार और मदद की भावना को बढ़ावा देता है। इस बार 7 जून को देश में बकरीद का त्योहार मनाया जाएगा।