Get App

Eid ul Fitr 2026: चांद की वजह से बदल सकता है 2026 का ईद का दिन, आप भी जान लें सही तारीख!

Eid ul Fitr 2026: रमजान का आखिरी हफ्ता शुरू हो चुका है और इस बीच ईद की तारीख को लेकर लोगों में कन्फ्यूजन बढ़ गया है। एस्ट्रोनॉमिक अनुमानों के अनुसार भारत में नया चांद 19 मार्च की रात दिखाई दे सकता है। अगर ऐसा होता है, तो इस बार ईद 20 मार्च को मनाई जाएगी

Edited By: Anchal Jhaअपडेटेड Mar 16, 2026 पर 10:58 AM
Eid ul Fitr 2026: चांद की वजह से बदल सकता है 2026 का ईद का दिन, आप भी जान लें सही तारीख!
Eid ul Fitr 2026: रमजान को रहमत, मगफिरत और बरकत का महीना माना जाता है।

मुस्लिम समुदाय का सबसे बड़ा और प्रमुख त्योहार ईद-उल-फितर होता है, जिसे प्यार और भाईचारे के संदेश के साथ मनाया जाता है। यह त्योहार रमजान के पाक महीने के बाद आता है, जब लोग पूरे महीने अल्लाह की इबादत करते हैं, रोजा रखते हैं और नेक कामों में हिस्सा लेते हैं। रमजान का महीना रहमत, मगफिरत और बरकत का माना जाता है। महीने के दौरान लोग बुराई से दूर रहते हैं, जरूरतमंदों की मदद करते हैं और जकात का महत्व समझते हैं। रमजान खत्म होने के बाद ईद मनाई जाती है, जिसे मीठी ईद भी कहा जाता है।

हर साल ईद की तारीख को लेकर कन्फ्यूजन बना रहता है क्योंकि यह नया चांद दिखाई देने पर तय होती है। इस बार भी माना जा रहा है कि भारत में ईद 20 या 21 मार्च को मनाई जा सकती है। अलग-अलग देशों में चांद दिखाई देने के समय के अनुसार तारीखों में अंतर होता है। ईद का दिन खुशियों, मिठाइयों और मिलन-जुलन का प्रतीक होता है।

ईद की तैयारियां शुरू

रमजान का आखिरी हफ्ता शुरु हो चुका है और साथ ही ईद की तैयारियां भी तेज हो गई हैं। इस दौरान लोग घर और बाजार सजाते हैं, मिठाइयों और कपड़ों की खरीदारी करते हैं। रमजान खत्म होते ही शव्वाल महीने की शुरुआत होती है और चांद दिखने पर नया महीना शुरू होता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें