गणेश चतुर्थी, हिंदू धर्म का एक अत्यंत प्रिय और उल्लासपूर्ण त्योहार, हर साल बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। ये पर्व 10 दिनों तक चलता है और इस दौरान हर घर में गणपति बप्पा की मूर्ति स्थापित की जाती है। इस बार गणेश चतुर्थी का शुभ आरंभ 27 अगस्त से होने जा रहा है। परिवार के सदस्य इस अवसर पर सज-धज कर गणपति जी का स्वागत करते हैं, साथ ही उनकी पूजा-अर्चना में भाग लेते हैं। यदि आप भी इस बार घर में गणेश जी की स्थापना करने वाले हैं, तो कुछ महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखना आवश्यक है।
