Ganga Dussehra 2026: गंगा दशहरा का पर्व हर साल ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। इस साल यह पर्व ज्येष्ठ अधिक मास में मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, राजा भगीरथ कठोर तप के बाद गंगा नदी को धरती पर जाए थे। लेकिन इनका वेग इतना शक्तिशाली था कि इससे समस्त पृथ्वी नष्ट हो जाती। इसलिए इन्हें सबसे पहले विषधर शिव ने अपनी जटाओं में धारण किया। इसके बाद उन्होंने ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को अपनी जटाओं से धरती पर प्रवाहित किया।
