Ganga Saptami 2026: हिंदू धर्म में गंगा सप्तमी को अत्यंत महत्वपूर्ण दिन माना जाता है। माना जाता है कि मां गंगा इसी दिन स्वर्गलोक से धरती पर उतरी थीं। उनके आने से धरतीवासियों को मोक्ष की प्राप्ति हुई थी। यह पर्व हर साल वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को मनाया जाता है। चूंकि इस दिन मां गंगा ने धरती पर अवतार लिया था, इसलिए आज के दिन को गंगा जयंति के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन गंगा स्नान और दान करते हैं और उपवास भी करते हैं। आज वैशाख शुक्ल सप्तमी तिथि है, आइए जानें आज पूजा के लिए कौन सा मुहूर्त शुभ होगा और पूजा विधि क्या है ?
