Guru Purnima Satya Narayan Vrat Katha: हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि का विशेष स्थान है। पूरे हिंदू कैलेंडर में हर माह एक पूर्णिमा तिथि आती है। इस तरह पूरे साल में 12 पूर्णिमाएं आती हैं। इनमें से ही एक है आषाढ़ माह की पूर्णिमा तिथि। आषाढ़ पूर्णिमा की तिथि गुरु को समर्पित है और इस दिन लोग अपने गुरु का सम्मान करते हैं और उनके प्रति आभार प्रकट करते हैं। पूर्णिमा तिथि पर गंगा आदि पवित्र नदियों में स्नान, दान, और सत्यनारायण भगवान का व्रत और कथा भी की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सच्चे मन से सत्यनारायण व्रत कथा सुनने से जीवन के सभी दुख-दरिद्रता दूर होते हैं और सुख-समृद्धि का वास होता है। माना जाता है कि चतुर्मास के दौरान सत्यनारायण कथा करवाने से विशेष फल मिलता है और श्रीहरि की कृपा बनी रहती है। आइए जानें सत्यनारायण व्रत कथा के बारे में
