Get App

Hanuman Jayanti 2025: रामचरितमानस की ये चौपाइयां बदल देंगी किस्मत, हनुमान जयंती पर जरूर करें पाठ

Hanuman Jayanti 2025: हनुमान जयंती 12 अप्रैल शनिवार को मनाई जाएगी। मान्यता है कि हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए प्रभु श्रीराम की पूजा करनी चाहिए। राम जी जिन पर कृपा करते हैं, उन्हें हनुमान जी का आशीर्वाद स्वतः प्राप्त होता है। आइए जानें, रामचरितमानस की कौन-सी चौपाइयां मनोकामना पूर्ति और संकट निवारण में सहायक हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 12, 2025 पर 8:16 AM
Hanuman Jayanti 2025: रामचरितमानस की ये चौपाइयां बदल देंगी किस्मत, हनुमान जयंती पर जरूर करें पाठ
Hanuman Jayanti 2025: हनुमान जयंती का पावन पर्व 12 अप्रैल, शनिवार को श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाएगा।

इस वर्ष हनुमान जयंती का पावन पर्व 12 अप्रैल, शनिवार को श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाएगा। ये पर्व चैत्र मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है, जिसे श्रीहनुमान जी का जन्मदिन माना जाता है। भगवान श्रीराम के अनन्य भक्त, माता अंजनी और केसरीनंदन श्रीहनुमान को बल, बुद्धि, भक्ति और सेवा का प्रतीक माना जाता है। हनुमान जयंती पर देशभर के मंदिरों में विशेष पूजा-पाठ, सुंदरकांड पाठ और हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया जाता है। इस दिन भक्त उपवास रखते हैं और हनुमान जी को चोला, सिंदूर, गुड़-चने का भोग अर्पित करते हैं।

मान्यता है कि हनुमान जी की कृपा से जीवन के सभी संकट दूर हो जाते हैं और सफलता के मार्ग खुलते हैं। यह दिन प्रभु श्रीराम और हनुमान जी की भक्ति में लीन होने का सर्वोत्तम अवसर माना जाता है।

हनुमान जी को प्रसन्न करता है श्रीराम की भक्ति

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार हनुमान जी अपनी पूजा से उतने प्रसन्न नहीं होते, जितना कि प्रभु श्रीराम के नाम, गुणगान और भक्ति से होते हैं। कहा जाता है कि जो व्यक्ति श्रीराम की सच्चे मन से पूजा करता है, उसे हनुमान जी का आशीर्वाद स्वतः प्राप्त होता है। साथ ही भगवान शिव भी प्रसन्न होते हैं, क्योंकि वो स्वयं राम नाम का ध्यान करते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें