Get App

Hanuman Jayanti 2026: कई शुभ योग में हनुमान जयंती आज, जानें पूजा का मुहूर्त और मनोकामना पूर्ति के उपाय

Hanuman Jayanti 2026: भक्तों के संकटमोचक और भगवान राम के परम भक्त बजरंग बली का आज जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। आज के इस शुभ दिन पर कई शुभ योगों का निर्माण हो रहा है। आइए जानें इस दिन के शुभ मुहूर्त और मनोकामना पूर्ति के लिए किए जाने वाले उपायों के बारे में

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 02, 2026 पर 8:36 AM
Hanuman Jayanti 2026: कई शुभ योग में हनुमान जयंती आज, जानें पूजा का मुहूर्त और मनोकामना पूर्ति के उपाय
भगवान हनुमान की पूजा के लिए अमृत काल उत्तम समय है।

Hanuman Jayanti 2026: हिंदू धर्म में हनुमान जयंति के पर्व का प्रमुख स्थान है। ये पर्व हर साल चैत्र मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। माना जाता है कि इसी दिन भगवान शिव के रुद्रावतार हनुमान का जन्म हुआ था। भगवान राम के परम भक्त हनुमान खुद भी भक्त वत्सल हैं और अपने भक्तों की हर संकट से रक्षा करते हैं। तभी तो उन्हें संकटमोचन के नाम से भी जाना जाता है। इस साल हनुमान जयंति का पर्व 02 अप्रैल को मनाया जा रहा है। साथ ही इस दिन कई दुर्लभ योगों का भी निर्माण हो रहा है। भक्त इस दिन अपनी मनोकामना पूर्ति के लिए कुछ उपाय भी कर सकते हैं। आइए जानें हनुमान जी की पूजा के शुभ मुहूर्त क्या होंगे?

चैत्र पूर्णिमा के दिन हनुमान जयंती

चैत्र महीने की पूर्णिमा को भगवान हनुमान का जन्म हुआ था। इस बार पूर्णिमा दो दिन पड़ रही है। लेकिन, उदयातिथि को ध्यान में रखते हुए हनुमान जयंती 2 अप्रैल को मनाई जा रही है। पंचांग के अनुसार, पूर्णिमा तिथि 1 अप्रैल सुबह 7 बजकर 6 मिनट से 2 अप्रैल की सुबह 7 बजकर 41 मिनट तक रहेगी।

ध्रुव योग और हस्त नक्षत्र का संयोग

इस बार हनुमान जयंती ध्रुव योग और हस्त नक्षत्र में मनाई जाएगी। स्थिरता और सफलता का प्रतीक ध्रुव योग सुबह से दोपहर 2:20 बजे तक रहेगा। वहीं, हस्त नक्षत्र शाम 5:38 बजे तक रहेगा, इसके बाद चित्रा नक्षत्र शुरू हो जाएगा।

भगवान हनुमान की पूजा का शुभ मुहूर्त

हनुमान जी का जन्म सुबह के समय माना जाता है, इसलिए सुबह पूजा का विशेष महत्व है। भगवान हनुमान की पूजा के लिए अमृत काल उत्तम है। इसके लिए सूर्योदय से लेकर 7 बजकर 41 मिनट तक हनुमान जी की पूजा करना शुभ होगा। वहीं जो लोग सुबह पूजा नहीं कर पाते, वो शाम को 6:39 बजे से 8:06 बजे के बीच पूजा कर सकते हैं। इसके बाद सामान्य मुहूर्त 9:32 बजे तक रहेगा। अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:00 बजे से 12:50 बजे तक रहेगा, जिसे शुभ कार्यों के लिए उपयोग किया जा सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें