Hanuman Jayanti Wishes 2026: हनुमान जयंति का पर्व आज चैत्र पूर्णिमा के दिन मनाया जा रहा है। माना जाता है कि इसी दिन भगवान शिव के 11वें रुद्रावतार का जन्म त्रेता युग में हुआ था। ये दिन राम भक्त हनुमान के लाखों-करोड़ों के भक्तों के लिए बहुत खास माना जाता है। अपने भक्तों को हर संकट से बचाने वाले संकटमोचक हनुमान के जन्मोत्सव को लोग बहुत धूमधाम और श्रद्धा से मनाते हैं।
