Get App

Happy Baisakhi 2026 Hindi Wishes: हर ओर खुशी है छाई, बैसाखी के त्योहार की… कल बैसाखी के त्योहार पर सभी अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश

Happy Baisakhi 2026 Hindi Wishes: कल बैसाखी का त्योहार धूमधाम से मनाया जाएगा। ये पर्व सिख समुदाय के लिए भी प्रमुख माना जाता है। आज इस मौके पर अपनों को त्योहार की शुभकामना देने के साथ खुशियां बांटने के लिए यहां कुछ संदेश दे रहे हैं, जिन्हें आप अपनों को भेज सकते हैं।

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 13, 2026 पर 9:19 PM
Happy Baisakhi 2026 Hindi Wishes: हर ओर खुशी है छाई, बैसाखी के त्योहार की… कल बैसाखी के त्योहार पर सभी अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश
बैसाखी के दिन लोग फसल के कटकर घर आने की खुशी में भगवान और प्रकृति को धन्यवाद करते हैं।

Happy Baisakhi 2026 Hindi Wishes: बैसाखी का पर्व हिंदू कैलेंडर के दूसरे महीने वैशाख में मनाया जाता है। आज से सैकड़ों वर्ष पूर्व 13 अप्रैल, 1699 में सिखों के गुरु गोबिंद सिंह ने खालसा पंथ की स्थापना की थी। इस दिन का सिख समुदाय के लिए बहुत महत्व है। इस खास दिन पर गुरुद्वारों में शबद-कीर्तन होते हैं। बैसाखी को पंजाब और हरियाणा के क्षेत्रों में बैसाखी को खूब जश्न के साथ मनाया जाता है। लेकिन, जिस तरह हर त्योहार शुभकामनाओं के बिना अधूरा है, उसकी तरह ये पर्व भी है। यहां कुछ संदेश आपके लिए दे रहे हैं, जिन्हें आप सोशल मीडिया के जरिए अपनों के साथ शेयर कर सकते हैं।

इन संदेशों के साथ अपनों को दें बैसाखी 2026 की बधाई

बैसाखी लेकर आए आपके जीवन में उजाला,

घर-आंगन में भंगड़ा हो खुशियों वाला,

गले मिलकर झूमें सारा परिवार,

आपके सारे सपने हो जाएं साकार।

बैसाखी की बधाई

सब समाचार

+ और भी पढ़ें