Get App

Hartalika Teej vrat: कब मनाई जाएगी हरतालिका तीज? जानें व्रत का महत्व और पूजा का सही समय

Hartalika Teej vrat: हरितालिका तीज व्रत इस साल 26 अगस्त को रखा जाएगा। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाया जाने वाला यह व्रत भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित है। महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के लिए निर्जला व्रत रखती हैं और प्रदोष काल में पूजा करती हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 22, 2025 पर 12:36 PM
Hartalika Teej vrat: कब मनाई जाएगी हरतालिका तीज? जानें व्रत का महत्व और पूजा का सही समय
Hartalika Teej vrat: हरितालिका तीज सिर्फ धार्मिक दृष्टि से ही नहीं, बल्कि परिवारिक और सामाजिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है।

इस साल हरितालिका तीज का व्रत 26 अगस्त को रखा जाएगा। यह व्रत भाद्रपद मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाया जाता है और खासतौर पर महिलाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। यह व्रत भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित है। मान्यता है कि माता पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए सबसे पहले यह व्रत रखा था। तभी से महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुखी दांपत्य जीवन की कामना के लिए यह व्रत करती आ रही हैं। इस दिन महिलाएं सजधज कर माता पार्वती और भगवान शिव की पूजा करती हैं और पूरे दिन निर्जला व्रत रखती हैं। येे व्रत सिर्फ धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि वैवाहिक जीवन के प्रेम और समर्पण को भी दर्शाता है। हरितालिका तीज का व्रत प्रदोष काल में पूजा करने से विशेष फलदायी माना जाता है।

व्रत के नियम क्या हैं?

हरितालिका तीज का व्रत निर्जला रखा जाता है। इसका मतलब है कि व्रत रखने वाली महिलाएं पूरे दिन न तो खाना खाती हैं और न ही पानी पीती हैं। हालांकि, अगर किसी महिला की सेहत इसकी अनुमति नहीं देती या पहली बार व्रत रखा जा रहा है, तो वे सूर्यास्त के बाद या रात 12 बजे के बाद पानी पी सकती हैं।

व्रत के दौरान क्या करें और क्या न करें?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें