Hindu Nav Varsh 2026: हिंदू धर्म को मानने वाले लोग हिंदू वर्ष के आधार पर त्योहार, व्रत और शादी, मुंडन और गृह प्रवेश आदि शुभ काम करते हैं। हिंदू वर्ष चंद्र मास के आधार पर चलता है, जिसमें 15 दिनों के दो पक्ष होते हैं। हिंदू वर्ष अंग्रेजी कैलेंडर से अलग होता है। इसका पहला महीना चैत्र होता है और अंतिम महीना फाल्गुन होता है।
