Holashtak 2026: होलाष्टक को हिंदू धर्म में अशुभ समय के तौर पर जाना जाता है। होली से पहले 8 दिनों की अवधि को होलाष्टक कहते हैं। इस अवधि में कोई शुभ काम या नई चीजों की शुरुआत नहीं की जाती है। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, इस अवधि में नकारात्मक शक्तियां बहुत प्रबल होती हैं। इस दौरान शुभ काम में बाधा पहुंचने या उसके मन मुताबिक फल न मिलने या काम का उल्टा असर होने का अंदेशा रहता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस अवधि का संबंध हिरण्यकश्यप और भक्त प्रह्लाद से जुड़ी पौराणिक कथा से है। आइए जानें इस साल होलाष्टक कब से लग रहा है और इस दौरान क्या काम नहीं करने चाहिए
