Holi 2026: नया साल 2026 अब बस कुछ ही दिन दूर है। नए साल के स्वागत के साथ ही लोग इसमें आने वाले प्रमुख व्रत और त्योहारों के बारे में जानने को उत्सुक हो गए हैं। हिंदू मान्यता के अनुसार, हर साल में कई प्रमुख व्रत और त्योहार आते हैं। इसमें होली और दीपावली साल के सबसे बड़े पर्व माने जाते हैं। साल 2026 में होली का पर्व मार्च के महीने में मनाया जाएगा। होली से एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है। होलिका दहन फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि पर करते हैं, जबकि होली का पर्व चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि को मनाया जाता है। यह पर्व पूरे देश में हर्षोल्लास और भाईचारे के साथ मनाया जाता है। इसमें लोग गिले-शिकवे भूल कर एक दूसरे को रंग और गुलाल लगाते हैं। गुझिया और मिठाई के साथ ही ढेरों तरह के व्यंजन बनाते हैं। आइए जानें नए साल में ये पर्व किस दिन मनाया जाएगा और होलिका दहन का सही समय क्या होगा?
