Holi 2026: होली का नाम सुनते ही पैर अपने आप थिरकने लगते हैं, होठों पर लोकगीतों की धुनें तैरने लगती हैं और जबान पर गुझिया-पुआ का स्वाद ताजा हो उठता है। ये त्योहार हर साल चैत्र मास की प्रतिपदा के दिन मनाया जाता है। इस साल ये पर्व आज 4 मार्च 2026 को मनाया जा रहा है। बसंत के महीने में आने वाले इस त्योहार के साथ सर्दियों के मौसम की पारंपरिक तौर से विदाई हो जाती है। इस लेकिन इस त्योहार का महत्व बस इतना ही नहीं है। इस पर्व के धार्मिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व भी हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस त्योहार पर भगवान विष्णु, भगवान शिव, भगवान नरसिंह और अग्नि देव की पूजा का विधान बताया गया है। आइए जानें इसका धार्मिक महत्व और पूजा विधि
