Holika Dahan 2026 Today: आज पूरे देश में धूमधाम से होलिका दहन किया जाएगा। ये रंगों के पर्व होली से एक दिन पहले फाल्गुन पूर्णिमा की रात को किया जाता है। यह बेहद अहम धार्मिक अनुष्ठान बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। इस पर्व के बाद की अगली सुबह रंगों का पर्व होली मनाया जाता है, जो चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि होती है। इस साल होली के पर्व और होलिका दहन की तारीख को लेकर भक्तों कंफ्यूजन है, क्योंकि इस साल फाल्गुन पूर्णिमा को ही साल का पहला चंद्र ग्रहण भी लग रहा है।
