Janmashtami 2026 Puja Muhurat: भगवान विष्णु के आठवें अवतार भगवान श्रीकृष्ण का जन्मदिन कल यानी 4 सितंबर को धूमधाम से मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को देवकी और वासुदेव के पुत्र के रूप में भगवान कृष्ण का जन्म हुआ था। माना जाता है कि श्री कृष्ण का जन्म मध्यरात्रि को राहिणी नक्षत्र में हुआ था। इसलिए हर साल भाद्रपद कृष्ण पक्ष अष्टमी तिथि को रोहिणी नक्षत्र और मध्यरात्रि मुहूर्त को विशेष स्थान दिया जाता है। हर साल की तरह इस साल भी जन्माष्टमी का पर्व खास रहने वाला है, क्योंकि इस बार अष्टमी तिथि और रोहिणी नक्षत्र का विशेष संयोग बन रहा है। आइए जानते हैं जन्माष्टमी 2026 की अष्टमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र, पूजा मुहूर्त, जन्मोत्सव का समय और व्रत पारण से जुड़ी जरूरी जानकारी।
