Jyeshtha Amavasya 2026: पंचांग के अनुसार, आज ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि है। आज के दिन शनिदेव का जन्म हुआ था, इसलिए आज शनि जयंति मनाई जाती है। इसके साथ ही आज अमावस्या तिथि का दान-पुण्य भी किया जाता है, क्योंकि हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि पितरों को समर्पित होती है। इस तिथि का महत्व बस इतना ही नहीं है। इसी दिन महिलाएं अखंड सौभाग्य और वैवाहिक सुख-समृद्धि के लिए वट सावित्री का व्रत भी करती हैं। इस साल यह पर्व आज यानी शनिवार, 16 मई, 2026 को मनाया जा रहा है। इस साल यह दिन अपने साथ कई बड़े और दुर्लभ संयोग लेकर आया है। इस साल ज्येष्ठ अमावस्या पर ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति का संयोग लगभग 300 साल बाद बन रहा है। आइए जानें आज के दिन के पर्व और शुभ योगों के बारे में
