Kanya Puja 2026 Age of Girls: देश के बड़े हिस्से में इस समय चैत्र नवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा है। मां दुर्गा के नौ रूपों को समर्पित ये पर्व चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होता है और नवमी तिथि को राम नवमी के पर्व के साथ समाप्त होता है। नौ दिनों के इस पर्व में अष्टमी और नवमी तिथि को कन्या पूजन किया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार 2 से 10 साल की कन्याओं को मां दुर्गा का स्वरूप माना जाता है और उनकी पूजा की जाती है। लेकिन कंजक या कन्या पूजन से पहले यह जानना भी जरूरी है कि किस उम्र की कन्या में कौन सी देवी का रूप होता है? उनकी पूजा के अलग-अलग लाभ भी प्राप्त होते हैं। कन्या पूजा में 10 साल से बड़ी कन्याओं को शामिल नहीं करते हैं।
