Kartik Amavasya 2025: कार्तिक मास की अमावस्या तिथि का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। इस दिन दीपावली का त्योहार मनाया जाता है, इसके अलावा स्नान-दान आदि अनुष्ठान के लिए बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है। पंचांग के अनुसार इस साल कार्तिक अमावस्या मंगलवार, 21 अक्टूबर को पड़ रही है। अमावस्या के दिन लोग श्राद्ध कर्म के माध्यम से अपने पूर्वजों का सम्मान करते हैं, कालसर्प दोष के निवारण हेतु उपाय करते हैं और भगवान के आशीर्वाद और शांति प्राप्त करने के लिए आध्यात्मिक साधना करते हैं। सोमवार को पड़ने वाली अमावस्या को सोमवती अमावस्या कहा जाता है, जबकि शनिवार को पड़ने वाली अमावस्या को शनि अमावस्या कहा जाता है।