Get App

Karwa Chauth 2025: पहली बार व्रत करते समय इन नियमों का खास ध्यान रखें

Karwa Chauth 2025: करवा चौथ का व्रत शादीशुदा महिलाओं के प्रमुख त्योहारों में से एक माना जाता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत करती हैं और चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद उसका पारण करती हैं। पहली बार व्रत करने वाली महिलाओं को इसके खास नियमों का ध्यान रखना चाहिए

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 11, 2025 पर 7:00 AM
Karwa Chauth 2025: पहली बार व्रत करते समय इन नियमों का खास ध्यान रखें
पहली बार व्रत करने वाली महिलाओं को करवा चौथ के इन नियमों का जरूर पालन करना चाहिए

Karwa Chauth 2025: हिंदू धर्म में करवा चौथ के व्रत को विवाहित महिलाओं का महत्वपूर्ण व्रत माना जाता है। सुहागिन महिलाएं इस दिन सूर्योदय से लेकर चंद्रोदय तक निर्जला व्रत करती हैं और अपने पति की लम्बी उम्र की कामना करती हैं। यह व्रत उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, गुजरात और राजस्थान में बहुत उत्साह और धूमधाम से मनाया जाता है। कई परिवारों में अविवाहित कन्याएं मनचाहे वर की प्राप्ति के लिए इस व्रत को करती हैं। ये व्रत हर साल कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को किया जाता है। इस साल ये व्रत 10 अक्टूबर को किया जाएगा।

करवा चौथ व्रत की तिथि और पूजा का मुहूर्त

करवा चौथ तिथि प्रारंभ : 9 अक्टूबर 2025 रात 10.54 बजे

करवा चौथ तिथि समाप्त : 10 अक्टूबर 2025 रात 7.38 बजे

व्रत का समय : 10 अक्टूबर सुबह 6.22 बजे से शाम 7.19 बजे तक

करवा चौथ पूजा का मुहूर्त

10 अक्टूबर शाम 6.06 बजे से 7.19 बजे तक

सब समाचार

+ और भी पढ़ें