Tulsi Vivah 2025 Upay: हिंदू धर्म में तुलसी विवाह को बड़ी श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जाता है। इस पर्व का महत्व इसलिए बढ़ता जाता है, क्योंकि इससे एक दिन पहले यानी कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को देवउठनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु चार महीने की योगनिद्रा से जागते हैं और संसार का कामकाज संभालते हैं। इसके बाद कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को भगवान विष्णु के साथ तुलसी जी का विवाह सम्पन्न कराया जाता है। इसी के बाद से हिंदू धर्म में चतुर्मास के बाद मांगलिक कार्य फिर से शुरू होते हैं।
