Kharmas 2025 Katha: हिंदू धर्म में खरमास की अवधि को अत्यंत पवित्र माना जाता है। ये लगभग 30 दिनों का होता है। इसमें मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं, लेकिन पूजा-पाठ और स्नान-दान का बहुत महत्व होता है। सूर्य हर माह राशि परिवर्तन करते हैं, जिसे संक्रांति कहते हैं। 12 राशियों में भ्रमण के दौरान जब सूर्य देवगुरु बृहस्पति की राशि धनु या मीन में प्रवेश करते हैं, तब खरमास लगता है। इस दौरान सूर्य और बृहस्पति दोनों की शक्तियां कमजोर होती हैं। इसलिए इस दौरान शादी, मुंडन, जनेऊ और गृह प्रवेश जैसे मांगलिक कार्य नहीं होते हैं। आज यानी मंगलवार, 16 दिसंबर 2025 से धनु खरमास शुरू हो गया है। इसका समापन सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने पर 14 जनवरी को होगा। इस दिन मकर संक्रांति के पर्व के साथ सूर्य उत्तरायण हो जाएंगे। इसके बाद से मांगलिक कार्य शुरू हो सकेंगे। 30 दिनों की इस अवधि का नाम ‘खरमास’ क्यों पड़ा? इसकी बहुत रोचक पौराणिक कथा का वर्णन मार्कंडेय पुराण में मिलता है। आइए जानें इससे जुड़ी पौराणिक कथा और खरमास में खर के अर्थ के बारे में।
