Kojagiri Purnima 2025 Upay: कोजागरी पूर्णिमा को मां लक्ष्मी की कृपा पाने का सबसे सरल और उत्तम माध्यम माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस पूर्णिमा पर मां लक्ष्मी स्वयं धरती पर विचरण करने के लिए आती हैं। इस रात को भक्त मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए विभिन्न उपाय भी करते हैं। इस पूर्णिमा पर रात्रि जागरण का भी विशेष महत्व है। कोजागरी पूर्णिमा हर साल अश्विन पूर्णिमा को मनाई जाती है। शरद पूर्णिमा और रास पूर्णिमा भी इसी के अन्य नाम हैं। माना जाता है कि इस रात को चंद्रमा अपनी 16 कलाओं से परिपूर्ण होता है। इसे पूरे साल की सबसे खूबसूरत और चमकदार पूर्णिमा माना जाता है। इस रात माता लक्ष्मी कुछ खास लोगों के घरों में ही प्रवेश करती हैं। जिन लोगों पर माता लक्ष्मी का आशीर्वाद होता है, वह उनका घर धन, सुख और समृद्धि से भर देती हैं। आइए जानते हैं इस रात को मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए क्या उपाय कर सकते हैं