Chandra Grahan 2026: साल 2026 भारत के खगोल प्रेमियों को बिलकुल निराश नहीं करेगा। इस साल की शुरुआत में ही पूर्ण चंद्र ग्रहण का अद्भुत और दुर्लभ नजारा देखने को मिलेगा। ग्रहण जैसी आसमानी घटनाओं में दिलचस्पी रखने वालों के लिए इसकी सही तारीख, भारत में चंद्र ग्रहण शुरू और समाप्त होने का समय और सूतक काल के बारे में जानना बहुत जरूरी है। चूंकि ये ग्रहण भारत में नजर आएगा, इसलिए इसका सूतक काल भी माना जाएगा। ज्योतिष में ग्रहण काल को अशुभ माना गया है। ग्रहण पृथ्वी के किसी भी हिस्से में लगे लेकिन उसका प्रभाव देश-दुनिया समेत पशु-पक्षी, इंसान, प्रकृति समेत पूरी विश्व पर पड़ता है। बता दें, साल 2026 में कुछ चार ग्रहण लगने वाले हैं, जिनमें 2 चंद्र ग्रहण और 2 सूर्य ग्रहण होंगे। आइए जानें इसके बारे में।
