Get App

Lunar Eclipse 2026 Timing In India: भारत में ग्रहण का सिर्फ मोक्ष काल ही दिखेगा, लाल रंग का नजर आएगा चांद

Lunar Eclipse 2026 Timing In India: साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण 3 मार्च को फाल्गुन पूर्णिमा के दिन लगेगा। यह चंद्र ग्रहण दोपहर से शुरू होगा और भारत में सिर्फ इसका मोक्ष काल ही नजर आएगा। भारत में दिखाई देने की वजह से इसका सूतक काल सुबह से ही लग जाएगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 03, 2026 पर 4:08 PM
Lunar Eclipse 2026 Timing In India: भारत में ग्रहण का सिर्फ मोक्ष काल ही दिखेगा, लाल रंग का नजर आएगा चांद
भारत में ग्रहण का सिर्फ मोक्ष काल दिखाई देगा।

Lunar Eclipse 2026 Timing In India: अंतरिक्ष और खगोल विज्ञान के मामलों में दिलचस्पी रखने वाले लोग 2026 के पहले चंद्र ग्रहण का लेकर बहुत उत्साहित हैं। साल का पहला चंद्र ग्रहण 03 मार्च 2026 को होगा, यानी ये हमसे बस एक महीना दूर है। भारत में ग्रहण का सिर्फ मोक्ष काल दिखाई देगा। ये पूर्ण चंद्र ग्रहण है और इसे ब्लड मून भी कहा जाता है। इस घटना में, पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है, जिससे चंद्रमा पर एक गहरी छाया पड़ती है। इससे भी ज्यादा दिलचस्प बात यह है कि ये साल में सिर्फ एक या दो बार होते हैं।

2026 का पहला चंद्र ग्रहण भारत में समय और तारीख

2026 का ब्लड मून चंद्र ग्रहण 3 मार्च, 2026 को भारतीय मानक समय के अनुसार दोपहर 3:22 बजे से शुरू होगा और शाम 6:47 बजे IST पर समाप्त होगी।

चंद्र ग्रहण : 3 मार्च, 2026

भारत में दिखने का समय

चंद्रोदय : शाम 06:26 बजे

अधिकतम ग्रहण : शाम 06:33 बजे से शाम 06:40 बजे तक

सब समाचार

+ और भी पढ़ें